अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार ईरान के स्पीकर ने कहा है कि हमारी जनता आंतरिक मामलों में किसी को भी हस्तक्षेप का अधिकार नहीं देगी और किसी भी संकट को ईरान की जनता के मज़बूत इरादों के साथ हल किया जा सकता है।
यह बात अली लारीजानी ने पार्लियमेंट के सेक्शन को संबोधित करते हुए कही।
इस मौके़ पर उन्होंने कहा कि ईरान की जनता के साथ दिखावे की हमदर्दी करने की ईरानी जनता की निगाह में अमेरिका की न तो कोई हैसियत है और न ही उसकी कोई इज्ज़त है।
इस्लामी इंक़ेलाब की 39 वी वर्षगांठ की रैली में ईरान की जनता की सराहना करते हुए अली लारीजानी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि ईरान की जनता किसी को भी अपने देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की इजाज़त नहीं देगी। अली लारीजानी ने इरानी जनता एवं विशेष कर सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि सुप्रीम लीडर की हिदायत की बदौलत ही आपसी एकता बनी हुई है।
12 फ़रवरी 2018 - 17:24
समाचार कोड: 881710
ईरान की जनता के साथ दिखावे की हमदर्दी करने की ईरानी जनता की निगाह में अमेरिका की न तो कोई हैसियत है और न ही उसकी कोई इज्ज़त.....